Showing posts with label हल्दी दूध के फायदे. Show all posts
Showing posts with label हल्दी दूध के फायदे. Show all posts

Saturday, 12 November 2016

हल्दी के ११ बेहतरीन फायदे

haldi ke fayde


हल्दी के ११ बेहतरीन फायदे जो आप जान कर हैरान हो जायेंगे।

हल्दी के प्रयोग : १. श्वास : हल्दी के टुकड़ों को घी में भूनकर धुआँ लेने से हिचकी बन्द हो जाती और श्वास को भी लाभ होता है। कुछ भूनी और कुछ कच्ची हल्दी २-३ माशा शहद के साथ खाने से निश्चय ही श्वास ठीक होता है।

२. यकृत-वृद्धिः घीकुआर के साथ हल्दी खाने से तिल्ली (यकृतवृद्धि) में लाभ होता है।

३. बवासीर : हल्दी का लेप बवासीर, तिल्ली और उदरशोथ में लाभप्रद है।

४. शीतपित्त : हल्दी भूनकर गुड़ के साथ खाने से शीत-पित्त और खुजली मिट जाती है।

५. पाण्डु : तीन माशा दही में हल्दी मिलाकर खाने से पाण्डुरोग मिटता है।

६. प्रमेह : हल्दी को अाँवले के साथ खाने से प्रमेह और मूत्र का गँदलापन दूर होता है।

७. गर्भाशय-शोथ : हल्दी भूनकर गुड़ के साथ देने से गर्भाशय-शोथ एवं दुर्बलता नष्ट होती हैं तथा मासिक-धर्म ठीक होने लगता है।

८. प्रदर : हल्दी का चूर्ण चीनी के साथ देने से प्रदर में लाभ होता है।

९. लिंग-शर्करा : लिंग पर बारीक दाने होने पर हल्दी को गुड़ में मिला गर्म पानी के साथ दें। इससे दाने नष्ट हो जाते हैं।


१०. चेचक : चेचक में हल्दी इमली या करंड के रस के साथ देनी चाहिए।

११. चोट-अस्थिभंग : हल्दी के गर्म-गर्म लेप से चोट तथा हड्डी तक में लाभ होता हैं।